Loading Now
×

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मैनेजर को अचानक वेस्टइंडीज दौरे से वापस बुलाया

Khelbihar.com

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को कैरेबियाई सरजमीं में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार के कारण बुधवार को वेस्टइंडीज दौरे के बीच से वापस बुला लिया। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सुब्रमण्यम को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के समक्ष पेश होना होगा और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी से इस कथित दुर्व्यवहार का जवाब देना होगा।

आईएफएस अधिकारी ने ‘जल सरंक्षण’ को बढ़ावा देने के लिये खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो शूट के सरकार के अनुरोध के लिये संपर्क किया था। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम की ‘जल सरंक्षण’ परियोजना के लिये काफी लंबी शूटिंग थी और उन्हें इसकी देखरेख करनी थी।

इस शूटिंग के समाप्त होने पर उन्हें एक ईमेल भेजा गया जिसमें उन्हें पहली फ्लाइट लेकर वापस लौटने को कहा गया।’ यह देखना होगा कि सुब्रमण्यम को प्रशासनिक प्रबंधक के साक्षात्कार के लिये पेश होने का मौका मिलेगा या नहीं, जिन्हें छंटनी के बाद इसके लिये चुना गया था।

तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर ने गयाना और त्रिनिदाद एंव टोबैगो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिये बिना शर्त माफी की पेशकश की। लेकिन इस घटना से उनका राष्ट्रीय टीम के साथ यह पद गंवाना निश्चित है। पता चला है कि सुब्रमण्यम ने अपने कथित दुर्व्यवहार के लिये तनाव को जिम्मेदार बताया।

अधिकारी ने कहा, ‘अपने माफीनामे में उन्होंने कहा कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी और वह तनाव में थे जिससे वह इस तरह का व्यवहार कर बैठे। उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है। लेकिन आपको समझना होगा कि यह मामला सरकार के उच्च स्तर के अधिकारियों के पास पहुंच गया है और बीसीसीआई इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।’

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 4 = ?