Loading Now
×

राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को किया बाहर,भारत ने किया बहिष्कार

Khelbihar.com

बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किए जाने के फैसले पर कायम है फेडरेशन। राष्ट्रमंडल खेलों से भारत के बहिष्कार की धमकी के बावजूद फेडरेशन की प्रमुख लुइस मार्टिन ने एक बार फिर से साफ किया कि 2022 में निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी। 

मार्टिन ने कहा कि 1974 के बाद फिर से निशानेबाजी को बाहर करने का फैसला लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों को देखते हुए किया गया है। 

भारत के लिहाज से निशानेबाजी भारत का मुख्य खेल रहा है जिसमें उसे हमेशा सबसे अधिक पदक मिलते हैं। गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने कुल 66 पदक जीते थे जिसमें 16 पदक सिर्फ निशानेबाजी से थे और उसमें भी 7 स्वर्ण पदक शामिल थे। 

यही कारण है कि भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से भारत के बहिष्कार कीबात की है। इसके लिए उन्होंने पिछले महीने खेल मंत्री किरेन रिजिजू से भी इस बारे में बात की थी। 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 8 = ?