पटना। बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सीओए के बुलावे पर बिहार क्रिकेट के 4 संघ मंगलवार को मुंबई सीओए से मिलेंने के लिए रवाना हो गए चारों संघ के अधिकारी के साथ बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान सुनील कुमार भी मुंबई रवाना हुए उन्होंने बताया है कि बीसीसीआई के ऑपरेशन जीएम सबा करीम का फोन आया था और ये सब एक ही प्लेन से रवाना हुई हैं।
सीओए से मिलने गए सदस्य इस तरह से है:-
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (गोपाल बोहरा गुट) की ओर से अध्यक्ष गोपाल बोहरा, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, सीओएम सदस्य प्रवीण कुमार और एक वरीय अधिवक्ता गए। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (जगन्नाथ गुट) की ओर से अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, बीसीए के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा और प्रोफेसर नीरज गए हैं।
सुबीर मिश्रा के साथ वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह इस बातचीत में शामिल होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा और उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता साथ होंगे।
इन सभी से बीसीसीआई के सीओए अलग अलग मुलाकात करेंगे।।
बुधवार को 5 से 6 बजे तक बिहार क्रिकेट संघ (गोपाल बोहरा और रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाले) के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। 2 से 3 बजे तक बिहार क्रिकेट संघ (जगन्नाथ सिंह और रणधीर कुमार ने नेतृत्व वाले गुट) से बातचीत करेंगे। 3 से 4 बजे तक वे सुबीर मिश्रा से बात करेंगे और 4 से 5 बजे तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा से बात करेंगे।
अब देखना है बिहार में क्रिकेट किसे चलाने को दिया जाता है चारो संघ अपना अपना पछ रखेंगे और चाहेंगे कि क्रिकेट वापस बिहार में लौटे।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…