पटना। रहबर आबदीन ने गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के इलेक्ट्रोल ऑफिसर एचसी सिरोही (पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी, बिहार) को पत्र भेज कर चुनाव पर रोक लगाने की मांग पिछले दिनों की थी जिसके फलस्वरूप एचसी सिरोही ने अपने संज्ञान में ले लिया है।।
इस संबंध में इलेक्ट्रोल ऑफिसर ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाले) से तीन दिन में जवाब देने को कहा था। आज इसका आखिरी दिन है
आपको बता दे कि रहबर आबदीन ने गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के इलेक्ट्रोल ऑफिसर एचसी सिरोही को पत्र भेज कर चुनाव पर रोक लगाने की मांग पिछले दिनों की थी।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि पत्रांक बीसीए/जेईओ/01/19 दिनांक 31.07.2019 से चुनाव कराने के लिए जारी सूचना पटना व्यवहार न्यायालय के विद्वान सबजज पंचम के न्यायालय के दिनांक 10 दिसंबर 2018 को निर्गत स्थगन आदेश की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि पटना व्यवहार न्यायालय के माननीय सब जज पंचम ने टाइटल सूट नंबर 463/2018 में स्टेटस को का आदेश पारित किया है। यह केस रहबर आबदीन बनाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (गोपाल बोहरा व रविशंकर प्रसाद सिंह नेतृत्व वाली) के बीच का है।
उन्होंने कहा था कि सबसे पहली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति ने बिहार के दोनो गुट (गोपाल बोहरा के नेतृत्व व जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व वाले) को सक्षम न्यायालय से आदेश लाने को कहा है और तबतक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का फंड भी रोक दिया है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…