वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद से ही भारतीय टीम में सबकुछ सही नहीं होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) शुक्रवार को एक बैठक करेगी। ऐसी संभावना है कि सीओए बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करेगी।
ऐसी अफवाहें चल रही है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी यह कह रहे हैं एक क्रिकेटर द्वारा बीसीसीआई के ‘फैमिली क्लॉज’ का उल्लंघन किया गया है। सीओए के एक सदस्य ने कहा कि समिति जब शुक्रवार को बैठक करेगी तो मतभेद पर चर्चा नहीं करेगी।
उन्होंने कहा, “सीओए, मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकती है। अगर खिलाड़ियों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आ सकते हैं। जहां तक समिति को पता है खिलाड़ियों में कोई मतभेद नहीं है।” बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद सीओए द्वारा खबरों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा, “ध्यान देने और ध्यान हटाने के लिए समीक्षाओं की अचानक घोषणा नहीं की जा सकती है, लेकिन वे समीक्षा कहां हैं? क्या इस तरह से स्थिति को सही ठहराना चाहिए?” विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद सीओए प्रमुख विनोद राय ने यह घोषणा की थी कि टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक की जाएगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…