पटना।। भारत ए की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के कारण शुभमान गिल को सीनियर टीम में वापसी की उम्मीद थी लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिये उनका चयन नहीं हुआ जिससे वह निराश हैं पर इसके बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।
गिल, मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के बारे में माना जा रहा था कि उन्हें सीमित ओवरों की टीम में चुन लिया जाएगा लेकिन तीन अर्धशतकों की मदद से 218 रन बनाने और मैन आफ द सीरीज चुने जाने के बावजूद पंजाब के युवा बल्लेबाज की अनदेखी की गयी।
गिल ने एक वेबसाइट से कहा मैं रविवार को भारतीय सीनियर टीम की घोषणा का इंतजार कर रहा था और मुझे किसी एक टीम में चयन की उम्मीद थी। चयन नहीं होना निराशाजनक है लेकिन मैं इसके बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं कर रहा हूं। मैं चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिये रन बनाना और अपनी काबिलियत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।
पंजाब का यह युवा बल्लेबाज वेस्टइंडीज ए के खिलाफ श्रृंखला में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट है। भारत ने यह श्रृंखला 4-1 से जीती। विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में दो वनडे खेलने वाले गिल ने कहा कि मेरे और टीम के लिये यह शानदार श्रृंखला रही जो हमने 4-1 से जीती। निजी तौर पर मैं अपने दो अर्धशतकों को शतक में तब्दील करना पसंद करता। लेकिन इस अनुभव से मैं सीख लूंगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…