पटना।। भारतीय स्प्रिंटरहिमा दास ने 15 दिन के अंदर चौथा गोल्ड मेडल जीता। हिमा ने बुधवार को चेक रिपब्लिक में ताबोर एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर रेस23.25 सेकंड के साथ जीती।वहीं, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस ने भी 400 मीटर रेस में स्वर्ण जीता। उन्होंने 45.40 सेकंड में रेस पूरी की।
इससे पहले अनस ने 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में गोल्ड जीता था। अनस ने 400 मीटर रेस को 45.21 सेकंड में जीती थी। इस जीत के साथ हिमा और अनस ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाईकर लिया था।
हिमा ने इस तरह जीते पिछले तीन गोल्ड
अनस ने 15 दिन में 3 स्वर्ण और एक कांस्य जीता
मोहम्मद अनस ने 15 दिनमें देश के लिए 3 स्वर्ण और एक कांस्य जीते हैं। कुटनो एथलेटिक्स मीट में अनस ने 400 मीटर रेस 21.18 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण जीता था। जबकि पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में वे तीसरे पायदान पर रहे थे। उन्होंने पुरुषों की 200 मीटर रेस को 20.75 सेकंड में पूरा किया था। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…