वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला,देखे कब होगा चयन।

Khelbihar.com

पटना।। वेस्टइंडीज के दौरे के लिए शुक्रवार को होने वाला टीम इंडिया का चयन अब टल गया है। दरअसल, टीम इंडिया का चयन शुक्रवार यानी 19 जुलाई को होना था, जिसे अब टाल दिया गया है यानी आगे बढ़ा दिया गया है। वेस्ट इंडीज दौरे पर इंडिया को तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि अभी यह इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शुक्रवार को होने वाला चयन को क्यों टाल दिया गया।

इसी बीच खबर यह भी है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को भारत लौट आए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि धोनी के भविष्य पर चर्चा करने के बाद टीम इंडिया का एलान किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हो सकते हैं। कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा, इसके बाद वनडे सीरीज 8 अगस्त से शुरू होगी। 22 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago