भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मुकाबला हुआ ड्रॉ,भारत जीत से रह गया दूर

कानपूर 29 नवम्बर; भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। भारत की टीम जीत से सिर्फ एक कदम दूर थी यानि एक विकेट दूर थी तभी ख़राब रोशनी के बजह से मैच समाप्त किया गया जिससे यह मुकाबला ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ .

हलाकि आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत के करीब ला दिया था .284 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये थे।

न्यूजीलैंड के लिए कल के स्कोर 4/1 से आगे खेलते हुए टॉम लैथम और विल सोमरविल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और उन्हें कोई मौका नहीं दिया।लंच के बाद पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने सोमरविल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अश्विन ने लैथम (52) को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह (417 विकेट) को पीछे छोड़ा।

चाय के बाद आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम इस सत्र में लगातार विकेट गंवाती रही। अक्षर पटेल ने हेनरी निकोलस के 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 128 रन के स्कोर पर केन विलियमसन भी 24 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। टॉम ब्लंडेल भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जडेजा ने काइल जेमिसन (5) और टिम साउदी (4) को चलता किया।

खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये थे। अंत में रचिन रविंद्र 91 गेंदों पर 18 तथा एजाज पटेल 23 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago