पटना 29 नवंबर: बीसीसीआई की विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी (U-16) टूर्नामेंट के लिए दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक मोइनूल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित हो रहा है। जिसमे अब सभी जिला संघों से सात खिलाड़ियों के नामों का अनुशंसा करने के लिए दिया गया है।
इसकी जानकारी बीसीए के क्रिकेटिंग गतिविधि के प्रभारी सह जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने एक सुचना जारी करते हुए दिया है .आपको बता दे की पहले सभी जिलो से पांच खिलाडियों को ट्रायल में भाग भेजने के लिए कहा गया था .
सुचना में खिलाडियों के संख्या बढ़ाये जाने को लेकर संजय कुमार सिंह ने बताया है कि” जिला संघों के अनुरोध पर विजय मर्चेंट U-16 के ट्रायल में प्रति जिला संघ से पांच की जगह सात – सात खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। शेष पूर्ववत है .
इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच का का होना आवश्यक होगा।
3 दिसंबर- अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल,कटिहार,पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय और मुंगेर।
4 दिसंबर- अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास,पटना,वैशाली और कैमूर।
5 दिसंबर- बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सीवान, लखीसराय और पूर्वी चंपारण ।
6 दिसंबर- दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज और सारण।
सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे ए के चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…