भारत की हार ने दो भारतीय फैन्स की ली जान,बिहार के भी एक फैन्स की जान गई।

Khelbihar.com

पटना।। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार भारतीय फैंस को घोर निराशा दे दी. मैच का अंत भारत की 18 रन से हार से हुआ और टीम इंडिया के फैंस में निराशा छा गई जिसके कारण से सदमे में आए दो फैंस की बुधवार को मौत हो गई.

बिहार के अशोक को पड़ा दिल का दौरा
पहला मामला बिहार के किशनगंज जिले का है. मैच के दौरान अशोक पासवान (49) नामक फैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार के सूत्रों के अनुसार, जब भारतीय बल्लेबाज रन बना रहे थे तो अशोक बाहर पटाखे फोड़ रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें भारत के हारने की खबर मिली तो उनको दिल का दौरा पड़ गया.

पश्चिम बंगाल के श्रीकांता नहीं झेल सके धोनी का विकेट गिरना
दूसरा मामला पश्चिम बंगाल के हूगली जिले का है, जहां साइकिल दुकानदार श्रीकांता मैटी (33) की मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. प्राप्त खबरों के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही श्रीकांता अपनी दुकान में गिर पड़े. उन्हें आसपास के दुकानदारों ने देखा और फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वे अपने फोन पर मैच देख रहे थे. ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago