WC-2019:-ऑस्ट्रेलिया को हरा इंग्लैंड फ़ाइनल में,दुनिया को मिलेगा एक नया वर्ल्ड चैंपियन

Khelbihar.com

लंदन।। दुनिया को इस बार वर्ल्ड कप का नया चैंपियन मिलने जा रहा है, जिसका फैसला 14 जुलाई को होगा। वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अभी तक ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका ही विश्व कप विजेता रही हैं। लेकिन, इस बार दुनिया एक नए विश्व चैंपियन को देखेगी। 

जी हां, वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत को हराकर न्यूजीलैंड दूसरी बार और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची हैं। रविवार, 14 जुलाई को लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ऐसे में कह सकते हैं कि दुनिया इस बार नई चैंपियन टीम को देखेगी क्योंकि इन दोनों में से किसी भी टीम ने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है।  

वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन और सबसे ज्यादा पांच बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में 8 विकेट से हार मिली। इसी के साथ आरोन फिंच की कप्तानी वाली टीम का इस विश्व कप से सफर समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब कंगारू टीम ने वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारा है। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago