हार के बाद भारतीय टीम के दो स्टाफ ने दिया अपना इस्तीफ़ा,क्लिक कर देखे

Khelbihar.com

पटना।। वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो सपोर्ट स्टाफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट और टीम के फिटनेस कोच शंकर बासु ने अपना पद छोड़ दिया है। इन दोनों ने बीसीसीआई को अपना इस्तीफा सौंपा और अब इनकी सेवाएं भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिल पाएगी। 

इन दोनों में से टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट का अनुबंध विश्व कप 2019 तक था। बोर्ड की तरफ से इन दोनों को नया अनुबंध दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर नहीं की। पैट्रिक फरहार्ट ने ट्विट करते हुए कहा कि भारतीय टीम के साथ ये मेरा आखिरी दिन था। हमारी टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा कि मैं चाहता था। मैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया करना चाहता हूं। मुझे टीम इंडिया के साथ चार वर्ष तक काम करने का मौका मिला। मैं टीम इंडिया को और अन्य सपोर्ट स्टाफ को आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

Patrick Farhart@patrickfarhart

Whilst my last day with the team did not turn out as I wanted it to, I would like to thank @BCCI for the opportunity to work with the team for the last 4 years. My best wishes to all of the players and support staff for the future #TeamIndia40.3 हज़ार10:48 pm – 10 जुल॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता3,810 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शंकर बासु ने भी टीम इंडिया की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य किया था। विराट कोहली की फिटनेस के पीछे उनका बड़ा हाथ था और खुद कोहली भी अपनी फिटनेस का श्रेय उन्हें देते हैं। विराट के साथ शंकर की काफी बनती है क्योंकि वो विराट की आइपीएल टीम आरसीबी का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago