भारत के एक सीनियर खिलाडी ने वर्ल्डकप के दौरान 7 हफ्ते तक पत्नी को साथ रखा,बीसीसीआई करेगी करबाई,

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय क्रिकेट टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने बीसीसीआई के सेक्शन-1 (B) (1) ‘परिवार संबंधित’ नियम का उल्लघंन किया। वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी ने पत्नी को पूरे 7 हफ्ते तक साथ रखा, जबकि इस बारे में उसने कप्तान और कोच से अनुमति नहीं ली थी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। सूत्रों की मानें तो सीनियर खिलाड़ी पर बीसीसीआई कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

बीसीसीआई सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर नियम उल्लघंन की पुष्टि की। खिलाड़ी ने पत्नी को 15 दिन से ज्यादा साथ रखने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन नियम बनाने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इससे इनकार कर दिया था। एजेंसी के मुताबिक, सीओए ने तीन मई को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की थी और इस अनुरोध को स्वीकृति नहीं दी थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, तीन मई को हुई बैठक में इसी खिलाड़ी को अनुमति नहीं दी गयी थी, उसने वर्ल्ड कप के दौरान 15 दिन के नियम का उल्लघंन किया है। सवाल यह है कि खिलाड़ी ने पत्नी को ज्यादा दिनों तक साथ रखने के लिए संबंधित अधिकारियों,कोच या कप्तान से अनुमति ली थी। तो इसका जवाब ‘नहीं’ है।’’

अन्य वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासनिक मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम क्या कर रहे थे? सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी क्यों नहीं दी, जबकि यह मामला उनके अधीन आता था। उनका काम टीम के ट्रेनिंग सत्र का निरीक्षण करना नहीं था। कोच, कप्तान और अन्य सहयोगी स्टाफ इस इंतजाम को देख रहे थे। उम्मीद है कि सीओए इस मामले का संज्ञान लेगा और मैनेजर से रिपोर्ट मांगेगा।’’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago