वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित,धोनी को नही मिली जगह,देखे टीम

Khelbihar.com

मुम्बई।।:वेस्‍टइंडीज दौरे (West Indies Tour) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की घोषणा कर दी गई है. विराट कोहली इस दौरे में कप्‍तान होंगे. इससे पहले अटकलें जताई जा रही थीं कि विराट को इस दौरे के लिए शॉर्टर फॉर्मेट की टीम (वनडे और टी20) से आराम दिया जा सकता है. टीम की घोषणा आज यहां चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने की.

भारत की टी20 टीम में नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर जैसे युवा खिलाड़ियों को स्‍थान दिया गया है. इसी तरह वनडे टीम में ऋषभ पंत, खलील अहमद और नवदीप सैनी शामिल हैं. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो टेस्‍ट के लिए घोषित की गई टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्‍मद शमी और उमेश यादव शामिल हैं. धोनी किसी भी टीम का हिस्‍सा नहीं हैं. वे पहले ही खुद को इस दौरे के लिए अनुपलब्‍ध बता चुके हैं.

अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम के उपकप्तान होंगे जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम का उपकप्तान चुना गया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है. युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रखे गए हैं. स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को केवल टेस्‍ट टीम में स्‍थान दिया गया है. उन्‍हें टी20 और वनडे के लिए आराम दिया गया है

वेस्‍टइंडीज दौरे में भारत ए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे भी शॉर्टर फॉर्मेट की भारतीय टीम में स्‍थान बनाने में सफल रहे हैं. शिखर धवन अपनी अंगुली की चोट से उबर चुके हैं और उन्‍होंने टी20 और वनडे टीम में वापसी की है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago