मुंगेर।। न्यू मुंगेर जिला कबड्डी संघ की ओर से जे बी एस सी ग्राउंड बड़ी आशिकपुर ,साईं मंदिर ,जमालपुर के समीप एक दिवसीय अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि- वार्ड परिषद -उमेश राम , बब्लू पासवान, विनोद ताती, अजय गोस्वामी, मनोज कुमार मोनू ,अमित, नागेन्द्र यादव ,अजय यादव, आनंद कुमार मंडल,बल्लू सिंह ,मनमोहन सिंह मौजूद थे।
अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम लीग मैच धरारा और तारापुर के बीच खेला गया। जिनमें धरारा की टीम विजय हुई। इस प्रतियोगिता का दूसरा लीग मैच बड़ी आशिकपुर और सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेला गया। जिनमें बड़ी आशिकपुर की टीम विजय हुई। इस प्रतियोगिता का तीसरा मैच मुंगेर और बड़ी आशीकपुर (B) के बीच खेला गया। जिनमें मुंगेर की टीम विजय हुई।और इस प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच फरदा और दौलतपुर के बीच खेला गया। जिसमें फरदा की टीम विजय हुई।
जे बी एस सी ग्राउंड में अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच मुंगेर और धरारा के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर की टीम विजय हुई। और दूसरा सेमीफाइनल मैच बड़ी आशिकपुर और फरदा के बीच खेला गया। जिसमें फरदा की टीम विजय हुई।
इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुंगेर और फरदा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंगेर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेडिंग में सौरव और सुमित, डिफेंस में सन्नी और शिव राज के बेहतर तालमेल के कारण मुंगेर टीम ने फरदा टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।।
इस अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता कराने में न्यू मुंगेर जिला कबड्डी संघ के सचिव- कुमार कुन्दन सह-सचिव-रवि कांत शास्त्री का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…