लखनऊ सी-डिवीजन क्रिकेट:-मुबाशिर इस्लाम के छक्के(6विकेट) से यूथ क्रिकेट क्लब जीती।।

Khelbihar.com

लखनऊ।। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम चल रही सी डिवीजन तलवार ट्रॉफी में यूथ क्रिकेट क्लब ने हिंदुस्तान फायर्स क्रिकेट क्लब को 129 रनों से पराजित किया।।

शनिवार को खेले गए मैच में टास यूथ क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किय।। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट पर 209 रन बनाए जिसमे शिवा कुमार ने 41 व सूर्या ने 39 रनों बनाए।। हिंदुस्तान फायर की ओर से अंकित सिंह ने तीन व आशुतोष वर्मा ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हिंदुस्तान फायर्स की टीम 25.5 ओवरों में ही 80 रन पर सिमट गई ।।यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से मुबाशिर इस्लाम ने छह विकेट व रणबीर सिंह और प्रणव त्रिपाठी ने दो-दो विकेट लिए।।

शानदार गेंदबाजी के लिए मुबाशिर इस्लाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका राशिद व तनवीर ने स्कोरर की भूमिका उमेश ने निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago