युवराज सिंह के पिता ने बताया किसने युवराज को टीम से किया बाहर,

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने युवी के रिटायरमेंट के समय वादा किया था कि वो विश्व कप खत्म होते ही कई बड़े खुलासे करेंगे और बताएंगे कि युवराज को टीम से बाहर रखने और उनकी रिटायरमेंट के पीछे किसका हाथ है। अब योगराज सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि जब कुंबले को कोच और विराट कोहली को कप्तान बनाया गया, तो उन्होंने पहला काम ये किया कि युवराज सिंह को टीम में शामिल किया। रवि शास्त्री कोच बनते ही सबसे पहला काम क्या करता है कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करता है क्योंकि शास्त्री और धोनी की सोच एक जैसी है। मुझे दुख इस बात का है कि शास्त्री ने मेरे साथ भारत के लिए डेब्यू किया, मेरे साथ खेला और इतना बड़ा खिलाड़ी बना।’

योगराज सिंह ने कहा, ‘मैं उम्मीद नहीं कर सकता था कि रवि शास्त्री भी इतना घटिया इन्सान हो सकता है। अब ये दोनों (धोनी और शास्त्री) मिल गए और युवराज को टीम से बाहर कर दिया क्योंकि बाहर श्रीनिवासन जैसे इंसान बैठे हुए थे। युवराज सिंह ने यो-यो टेस्ट पास किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि शास्त्री युवी को टीम में नहीं चाहता था। मुझे नहीं पता कि युवराज ने शास्त्री की कौन सी भैंस या बकरी चोरी कर ली, जो उसने ऐसा किया।

युवी के पिता ने चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘एमएसके प्रसाद जिसे क्रिकेट की ABC नहीं पता, सेलेक्टर बने हुए हैं। इन्होंने रायुडू के ऊपर विजय शंकर को ये कहकर तरजीह दी कि वो 3-डी प्लेयर है। इनसे कोई पूछे कि थ्री-डी प्लेयर होता क्या है? आपने चश्मा लगाकर पिक्चर देखनी है जो थ्री-डी प्लेयर है।’ सिंह ने कहा,’ शरनदीप सिंह सेलेक्शन कमेटी को जाकर कहता है कि युवराज सिंह बूढ़े हो चुके हैं, आप किसी ओर को टीम में ले लो।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago