पटना: आईसीसी विश्व कप-2019 से भारत के बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए. जाफर ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, “ये सही समय है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जाए?”
जाफर ने आगे लिखा, “मैं चाहूंगा कि वह 2023 विश्व कप में भारत की कप्तानी करें.” भारत को आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद प्रशंसक भी काफी निराश हैं और वे चाहते हैं कि रोहित को वनडे टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए.
बता दें कि बारतीय टीम इस बार विश्व कप खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन सेमीफाइनल में वह न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई. आईसीसी विश्वकप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहुंची हैा जिनके बीच कल यानि रविवार को खिताबी मुकाबला होगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…