रणजी ट्रॉफी:-बाबुल के नाबाद शतक से बिहार को 325रनों की बढ़त।

Khelbihar.com

Patna: सिक्किम के खिलाफ कटक के ड्रीम्स ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक बिहार ने बाबुल (नाबाद 119) के शतक और विकास रंजन (नाबाद 50 रन) के अर्धशतक की बदौलत विकेट पर रन बना लिये हैं और इस प्रकार बिहार को 325 रन रन की कुल बढ़त हासिल को गई है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाये थे जबकि सिक्किम ने पहली पारी ने 272 रन बनाये थे।

खेल के तीसरे दिन बिहार ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत कुमार दूसरी पारी में भी फेल रहे और मात्र दस रन के योग पर ईश्वर चौधरी की गेंद पर बोल्ड आउट हो कर पवेलियन लौट आये। इस समय टीम का स्कोर 18 रन था। इसके बाद कुमार रजनीश और यशस्वी रिषभ ने पारी को संभाला। पहली पारी की अपेक्षा दूसरी पारी में कुमार रजनीश ने विकेट पर टिकने का प्रयास किया और दोनों बल्लेबाजों ने 64 रनों की साझेदारी की। बिहार को दूसरा झटका कुमार रजनीश के रूप में 82 रन के योग पर लगा। कुमार रजनीश 86 गेंदों में 27 रन बना कर आउट हुए।

कुमार रजनीश के पीछे-पीछे यशस्वी रिषभ भी पवेलियन लौट गए। उस समय में टीम के स्कोर मात्र 6 रन का इजाफा हुआ था। यशस्वी रिषभ 71 गेंदों में 39 रन बनाये। अब जिम्मेवारी बाबुल कुमार और पिछले मैच में तेज शतक लगाने वाले शशीम राठौर पर आ गया पर यह जोड़ी जम न पायी। शशीम राठौर को इकबाल अब्दुला ने 19 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद रहमतुल्लाह भी ज्यादा स्कोर नहीं कर पाये और 12 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

इस समय टीम का स्कोर 168 रन था। इसके बाद पिछले मैच में शतक से चूके विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन ने बाबुल का पूरा साथ दिया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर पांच विकेट तक 292 रन तक पहुंचाया। तीसरे दिन के खेल समाप्ति के समय तक बाबुल कुमार 207 में 119 और विकास रंजन 101 गेंद में 50 रन बना कर खेल रहे थे।

बाबुल कुमार ने 84 गेंदों में अपना अर्धशतक और 158 गेंदों में शतक पूरा किया। सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने 66 रन देकर एक, इकबाल अब्दुला ने 57 रन देकर एक, ली योंग लेप्टा ने 64 रन देकर एक, नितेश कुमार गुप्ता ने 20 रन देकर एक और यशपाल ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago