Motihari: चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने चंद्रशील क्रिकेट क्लब को 95 रन से करारी शिकस्त दी।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रॉक स्टार की टीम ने ताज खान के शानदार 84 और राहुल के 27 रन के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 189/9 का स्कोर बनाया।चंद्रशील के गेंदबाज रितिक,प्रियरंजन और जैकी ने 2-2 विकेट लिए।
एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशील की टीम दबाव में बिखर गई और 20.3 ओवर में सिर्फ 94 रन ही बना सकी।चंद्रशील के तरफ से गुलशन ने 29 और आदित्य आर्या ने नाबाद 20 रन बनाए।रॉक स्टार के गेंदबाज रागिब ने 3 विकेट चटकाए।
ताज खान को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया,जिसे जी के स्पोर्ट्स के तरफ से पुरस्कृत किया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के ब्यूटी कुमारी ने अम्पायर की भूमिका निभाई।गौरव वर्मा स्कोरर की भूमिका में रहे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, कन्वेनर मो आलमगीर,गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन, कुमार राज,शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादी की उपस्थिति रही।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…