राज्‍य सरयूग प्रसाद मेमोरियल मलखंभ चैंपियनशिप कल से।।

Khelbihar.Com।पटना।।

प्रथम राज्‍य सरयूग प्रसाद मेमोरियल मलखंभ चैंपियनशिप गुरुवार को आयोजित होगी। बिहार राज्‍य मलखंभ संघ के तत्‍वावधान में गोला रोड स्थित ज्ञानोदय गुरुकुल हाईस्‍कूल परिसर होने वाली इस वनडे प्रतियोगिता में बिहार रेड और ब्‍लू के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा। बिहार रेड और ब्‍लू के बीच होगा मुकाबला, मुख्‍य अतिथि हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष करेंगे पुरस्‍कार वितरण करेंगे।।

दोनों टीमों में शामिल प्रदुम्‍न कुमार, अविनाश, गोपाल, उज्‍ज्‍वल, शिवा, स्रष्टि, आस्‍था, अपूर्वा, नंदिनी पर सभी निगाहें होंगी। स्‍कूल के प्राचार्य हिमांशु पांडेय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सुबह नौ बजे इसका उद्घाटन मुख्‍य अतिथि एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष, हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष और बिहार ओलंपिक संघ के अवैतनिक सचिव मुश्‍ताक अहमद करेंगे। मौके पर बिहार मलखंभ संघ के अध्‍यक्ष सौरव चक्रवर्ती, बिहार कुश्‍ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह और अन्‍य मौजूद रहेंगे।

अतिथियों को संघ की ओर से सम्‍मानित किया जाएगा। राज्‍य मलखंभ संघ के महासचिव प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वनडे प्रतियोगिता की अहमियत इसलिए बढ़ जाती है कि, इसके आधार पर ही मुंबई में 8 से 12 मई तक होने वाली मेयर कप के लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago