बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में बुधवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बेगूसराय और सारण के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन बेगूसराय ने सारण को 237 रनों से हरा दिया।
पहले दिन बेगूसराय ने सारण को 286 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में सारण की टीम मंगलवार को दिन का खेल खत्म होने तक 133 रन छह विकेट के नुकसान पर बनाई थी। बुधवार को सारण की टीम 133 से खेल आगे खेलते हुए महज 6 रन पर कुल 34.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। पहली पारी में 147 रनों का बढ़त लेने वाली बेगूसराय की टीम बुधवार को निर्धारित 30 ओवर की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी।
बेगूसराय ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और सारण के सामने 328 रनों का लक्ष्य दिया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी में अमित ने 63 और दानिश ने 29 रनों की शानदार पारी खेली। सारण की ओर से गेंदबाजी में रोहित ने दो विकेट लिये। वहीं सारण की टीम निर्धारित 30 ओवर की दूसरी पारी में 13.5 ओवर ही खेल पायी और पूरी टीम 90 रनों पर ऑल आउट हो गई। सारण की ओर से सारे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। वहीं गेंदबाजी में बेगूसराय की ओर से राम विनीत शर्मा ने घातक गेंदबाजी की और 3.5 ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट लिये।
इम्तियाज और संदीप ने दो-दो विकेट लिये। मौके पर डॉ. आनंद मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, मो. फारूक आजम, डॉ. जयशंकर ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, अमरेश कुमार, पिच क्यूरेटर संजय कुमार, मो. मेहताब मेहंदी आदि उपस्थित थे। वहीं निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार (पटना) और अभय कुमार (भागलपुर) ने, स्कोरर की भूमिका धर्मजय ने निभाई।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…