रोहित शर्मा ने इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में दूसरा शतक जड़ दिया है. भारतीय टीम रविवार (16 जून) को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने शुरू से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर अटैक किया. उन्होंने महज 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 85 गेंदों पर शतक ठोक दिया. उन्होंने इस पारी के साथ ही कई उपलब्धियां अपने नाम कर लीं.
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 113 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली. यह उनका वनडे करियर में 24वां शतक है. रोहित शर्मा इस तरह विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. विराट ने विश्व कप में अब तक दो शतक लगाए हैं. विराट ने 2011 और 2015 के विश्व कप के पहले ही मैच में शतक बनाया था. लेकिन इस बार उन्हें अपने पहले शतक का इंतजार है.
रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में नौवें नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर (49) पहले, विराट कोहली (41) दूसरे और रिकी पोंटिंग (30) तीसरे नंबर पर है. सनथ जयसूर्या (28) चौथे और हाशिम अमला (27) पांचवें नंबर पर है. एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और कुमार संगकारा 25-25 शतक लगाकर संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…