मैनचेस्टर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मेजबान प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के विज्ञापन (टीवीसी) को लेकर आईसीसी के पास शिकायत दर्ज करायी है जिसे उसने ‘आपत्तिजनक’ करार दिया है. आईसीसी अधिकारियों ने भी इस संबंध में प्रसारक से बातचीत की है और उन्हें पीसीबी की आपत्ति से अवगत कराया है. यहां तक कि बीसीसीआई अधिकारी भी इस मामले से अवगत हैं लेकिन उन्होंने इससे दूर रहना उचित समझा क्योंकि यह उनसे जुड़ा नहीं है.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने एक विज्ञापन तैयार किया जिसमें भारतीय प्रशंसक को खुद को पाकिस्तानी समर्थक का बाप कह रहा है. यह विज्ञापन इस संदर्भ में तैयार किया गया है क्योंकि पाकिस्तान ने विश्व कप में भारत से सभी मैच गंवाये हैं.
विज्ञापन में एक बांग्लादेशी प्रशंसक रविवार के मुकाबले के बारे में पाकिस्तानी प्रशंसक से पूछ रहा है. पाकिस्तानी प्रशंसक कहता है कि उसके अब्बू ने कहा कि कोशिश जारी रखनी चाहिए और तभी भारतीय प्रशंसक कहता है, ‘‘मैंने कब कहा.’’ पता चला है कि आईसीसी पहले ही इस संबंध में स्टार स्पोर्ट्स से बात कर चुका है.
इस बीच एक भारतीय चैनल के प्रतिनिधियों का मान्यता कार्ड (एक्रीडेशन कार्ड) रद्द कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने आईसीसी नियमों का उल्लंघन किया. इस चैनल के रिपोर्टर और कैमरामैन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के संवाददाता सम्मेलन का सीधा प्रसारण कर दिया जिसकी सख्त मनाही है. एक अन्य सीनियर भारतीय पत्रकार ने भी फेसबुक पर कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेस लाइव कर दी थी जिसके लिये उन्हें चेतावनी दी गयी है.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…