रो-हिट मैन शर्मा ने लगाया वर्ल्डकप में 5वां शतक,बने दुनिया के पहले बल्लेबाज।देखे

Khelbihar.com

पटना: सुपर फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ऐसा कारनामा कर दिया है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने शनिवार (6 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक बनाया. रोहित शर्मा का यह इस विश्व कप में पांचवां शतक है. इसके साथ ही यह एक ही विश्व कप में पांच शतक लगाने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने विश्व कप में कुल छह शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. वनडे करियर की बात करें तो यह उनका 27वां शतक है. 

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके व दो छक्के जमाए. रोहित का यह मौजूदा विश्व कप में पांचवां शतक है. उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 104 और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन बनाए थे. वे इसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 140 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बना चुके हैं. 

संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा 
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक ही विश्व कप में सबसे अधिक शतक बनाने के कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए विश्व कप में चार शतक लगाए थे. 

सचिन के 6 शतक की बराबरी 
रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्व कप सबसे अधिक कुल 6 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सचिन ने 1992 से 2011 के बीच छह वर्ल्ड कप में 45 मैच खेले और छह शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा ने महज दो विश्व कप में ही सचिन की बराबरी कर ली है. रोहित ने 2015 के विश्व कप में एक शतक जमाया था. वे 2019 के विश्व कप में पांच शतक लगा चुके हैं.  

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: Rohit sharma

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago