हमारी जीत से भारत खुस फ़ाइनल मैच जरूर खेलेगा भारत:-फाफ डू प्लेसिस

Khelbihar.com

पटना।।माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका की जीत से भारत का फाइनल का रास्ता आसान हो गया है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने भी इशारों में यही बात कही. उन्होंने मैच का सीधा प्रसारण कर रहे टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे लगता है हमारी आज की जीत से भारतीय टीम बहुत खुश होगी. हमारी जीत के कारण अब सेमीफाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होना है, जो पिछले तीन मैच हार चुकी है. उसके प्रदर्शन में गिरावट आ रही है.’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले फाफ डू प्लेसिस ने फाइनल की टीमों अनुमान भी जताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल होगा.’ हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बड़े मैच अच्छा खेलती हैं. इसलिए वे बड़े मैचों में इन्हीं टीमों में से किसी एक का समर्थन करेंगे. 

दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट में भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी छवि के अनुरूप बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की. उसके लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने ही किया और वे मैन ऑफ द मैच चुने गए.।। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago