पटना।। लखन राजा के नाम को बार बार लेने की असल वजह जान ने के लिए हमे थोड़ा पिछे जाकर विस्तार से जान ने की जरूरत है।आज जब बीसीए के दलालों की दुकान बीसीसीआई ने बंद करदी है और अलोक कुमार (रिटायर्ड आईपीएस) की अध्यक्षता मे एक एडवाइजरी कमिटी अब बिहार के क्रिकेट को चला रही है जिसका काम बिहार के लिए टीम चयन करने से लेकर हर तरह की क्रिकेट मे होने वाले दिक्कतों को दुर करते हुए बिहार मे क्रिकेट का एक अच्छा माहौल बनाना है।
जहाँ तक हमे जानकारी है बीसीए द्वारा राज्य टीम के चयन मे बाहरी खिलाड़ियों से लाखों रुपय लेकर चयन करने का एक धंधा चल पड़ा था जिसमें करोड़ों की आमदनी बीसीए से जुड़े कुछ खास लोगों को हो रही थी जो बिहार के क्रिकेट को अपनी बपौती जागीर समझ बैठे थे जिसने पैसे दिये वो रिचार्ज हो जाता था और किसी जिले से रजिस्ट्रेशन हो न हो लीग खेला हो न खेला हो उसका चयन बिहार टीम मे होरही थी जिसका खुलासा न्युज़18 ने स्ट्रिंग ऑपरेशन द्वारा किया था।
बादमें सीएबी के मुजफ्फरपुर सचिव आलमगीर ने गाँधी मैदान थाने मे बीसीए सचिव, कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष, सचिव के राईट हैंड डीके त्रिपाठी , सिनियर टीम के चयनकर्ता निरज इत्यादि लोगों पर 420 का एफआईआर दर्ज कराया है।
सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा बिहार के क्रिकेट मे करप्शन के खिलाफ हमेशा रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज उनके बेटे युवा उदयमान क्रिकेटर लखन राजा का नाम बदनाम करने की कोशिश लगातार करते रहते हैं कभी चयन होने के नाम पर तो कभी फर्जी कॉल रिकार्डिंग के नाम पर।
ये थी बिहार के बेटे उभरते क्रिकेट लखन राज का नाम बार बार उछालने की असल वजह ।
सोशलमीडिया पर बीसए जुड़े लोग ही ये अफवाह फैलाते रहे हैं क्योंकि उनकी दुकानदारी लखन राजा के पिता बिहार के माटी के लाल आदित्य वर्मा के कारण ही अब बंद हो चुकी है :
मेरे कुछ सवाल हैं इंसानियत के नाते आपलोग भी सोंचकर जवाब दें:
और एक अंतिम बात बिहार के बच्चों को न जाने कितने वर्ष लग जाते बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के आगे ट्रायल देने में ये तो आदित्य वर्मा की ही सच और बिहार के खिलाड़ियों के हक की लड़ाई का नतीजा है के आज बिहार बच्चे बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के आगे निस्पक्ष ट्रायल दे पारहे हैं जिनके आगे न पैरवी न पैसा और न रिशतेदारी चलती है जो खेलने के काबिल होगा उसका ही चयन होगा।
आप देख लिजयेगा कितने रणजी खेलने वाले हीरो टीम मे नही रहेंगे..जो पैसे पैरवी के बल पर बिहार के रणजी खिलाड़ियों गिना रहे थे।
आप सभी से निस्पक्ष होकर बिहार के बेटे लखन राजा के लिए शुभकामनाएं चाहता हुं और सिर्फ लखन राजा ही नही बिहार के हर उस खिलाड़ी के लिए शुभकामनाएं चाहता हुं जिनके अंदर प्रतिभा है और जिनका चयन बिहार क्रिकेट के दलाल पैसा और पैरवी न होने के कारण नही करते थे।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…