भारतीय टीम के ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट से लिया संन्यास,

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय टीम के ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया ने मंगलवार शाम को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी मैच 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला। इसी साल उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच भी खेला था, जिसके बाद बोर्ड ने उनके आईसीएल खेलने पर बैन लगा दिया था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज दिनेश 2003 वर्ल्ड कप में उपविजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। दिनेश का इंटरनेशनल करियर करीब पांच साल का रहा। वे कभी भी टीम इंडिया में नियिमत रूप से नहीं चुने जा सके।उन्होंने अपने करियर में 57 वनडे में 27.95 की औसत से 1230 रन बनाए। इतने ही मैचों में उन्होंने 14 विकेट भी लिए। मोंगिया ने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 38 रन की पारी खेली थी। वे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सके।

मोंगिया के नाम केवल एक ही वनडे शतक है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने गुवाहाटी में नाबाद 159 रन की पारी खेली थी। मोंगिया ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेला था। वे लंकाशायर और लीसेस्टरशायर के लिए खेल चुके हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

11 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

19 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago