पटना।। खिलाड़ियों के लिए फैंस की दीवानगी के कई किस्से सामने आए होंगे, लेकिन एक आदमी की दीवानगी की खबर से आप चौंक जाएंगे। तमिलनाडु के 70 साल के एक बुजुर्ग ने बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु से शादी करने की इच्छा जताई है।
बुजुर्ग शादी कराने का आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया। मलायसामी नामक बुजुर्ग ने कहा है कि अगर शादी के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए तो वह सिंधु को अगवा कर लेगा।
खबरों के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे मलायसामी ने बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और खुद की तस्वीर के साथ एक पत्र देते हुए कलेक्टर से सिंधु से शादी करने की इच्छा जाहिर की।
इस दौरान उसने दावा किया कि वह 70 साल का नहीं बल्कि सिर्फ एक 16 साल का लड़का है, जो 4 अप्रैल 2004 को पैदा हुआ था। कलेक्टर कार्यालय ने हालांकि उसके आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही है या नहीं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…