स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज मरियम फ़ातिमा की अग्रता बरकरार.

Khelbihar.com

पटना।। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के युवा आवास में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में आठवें चक्र की समाप्ति के बाद मुजफ़रपुर की मरियम फ़ातिमा 7 अंको के साथ अब भी शीर्ष पर बनी हुई हैं।साढ़े छह अंको के साथ नेहा सिंह और गरिमा गौरव दूसरे तथा छह अंको के साथ कुमारी सृष्टि और अदीबा तीसरे स्थान पर चल रही हैं।


एक नम्बर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए मरियम ने कविता को 32 चालों में शिकस्त दी। फ्रेंच के इस खेल में कविता की हांथी कट गई और उसने अपनी हार मान ली।
वहीं दूसरे बोर्ड पर राज्य की दो पूर्व महिला चैंपियनों और राष्ट्रीय ए प्रतियोगिता खेल चुकी नेहा सिंह और मिन्की सिन्हा के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला।सीसीलियन के इस खेल में बाजी अंत तक चली और अंत के खेल में गलत गणना की वजह से मिन्की की ऊंट की कुर्बानी व्यर्थ गयी और उन्हें हार माननी पड़ी।


तीसरे बोर्ड पर दूसरी और तीसरी वरीयता प्राप्त क्रमशः बंगाल की पल्लबी रॉय और बिहार गरिमा गौरव के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। सीसीलियन पॉल्सन के इस खेल में गरिमा ने 43 वें चाल में पल्लबी के घोड़े को फंदे में ले लिया और पल्लबी ने हार मान ली।चौथे बोर्ड पर सृष्टि ने कुमारी प्रीति को काले मोहरों से खेलते हुए 29 चालों में मात दे दी ।पांचवे बोर्ड पर स्मार्ट गर्ल रेटिंग टूर्नामेंट, झारखंड की विजेता अदीबा उल्लाह ने रश्मि प्रिया को सीसीलियन के खेल में 47 चालों में बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।कल प्रतियोगिता का नौवाँ चक्र सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।


आज के कुछ मुख्य परिणाम इस तरह रहे:

1 कविता  5 को मरियम फ़ातिमा 7 ने
2 नेहा सिंह 6.5 ने मिन्की सिन्हा 5.5 को
3 गरिमा गौरव 6.5 ने पल्लबी रॉय 5.5 को
4 कुमारी प्रीति 5 को कुमारी सृष्टि 6 ने
5 रश्मि प्रिया 5 को अदीबा उल्लाह 6 ने
7 अंकिता कुमारी 5.5 ने मनीषा त्रिवेदी 4.5 को
8 प्रिया रानी 4 को नुपर आनन्द 5 ने
10 संज्ञा पलक 5 ने ऐश्वर्या श्री 4 को पराजित किया जबकि
6 पम्मी रानी और कुमारी प्रेरणा तथा
9 हर्षिता और पलक सिन्हा के बीच खेली गयी बाजियां अनिर्णीत रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago