लखीसराय : लखीसराय जिला क्रिकेट संघ की मंगलवार को स्थानीय बाजार स्थित कार्यालय में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने की। मौके पर पूर्व में आयोजित लीग मैच का लेखा जोखा तथा वर्तमान में आयोजित होने वाले लीग मैच पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें कानूनी सलाहकार के चेयरमैन वैभव कुमार, संयोजक विजय कुमार एवं सदस्य सुमंगल कुमार बनाए गए। जबकि क्लब के चेयरमैन राजेश कुमार, संयोजक अमित सागर तथा सदस्य मुकेश कुमार बनाए गए। चयन समिति में अनुभव वर्ग के चेयरमैन अमर कुमार, संयोजक दिलीप कुमार एवं सदस्य राकेश कुमार बनाए गए। खिलाड़ी प्रतिनिधि क्लब में प्रतिनिधि नवनीत कुमार व राधेश्याम बना गए।
मौके पर मौजूद एसोसिएशन के सचिव अरविद कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, संयुक्त सचिव सजन कुमार के अलावा अंशु राज, गोपाल महाराज, रवींद्र कुमार, रौशन कुमार, डोनाल्ड, गोपाल कुमार, रवि कुमार, नवनीत कुमार, अमरजीत कुमार, सुभाष कुमार, दिलीप शर्मा, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…