सट्टेबाजों के संपर्क में रहने से शाकिब अल हसन को आईसीसी ने 2 साल के लिए बैन किया

Khelbihar.com

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को अतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दो साल के लिए बैन कर दिया है. अब शाकिब दो साल तक कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि शाकिब अल हसन पर सट्टेबाजों के संपर्क में रहने का आरोप था, जिसके बाद उनपर प्रतिबंध लगाया गया है.

दरअसल शाकिब पर आईसीसी ऐंटी करप्शन कोड की अवहेलना संबंधी तीन आरोप लगाए गए हैं और उन्होंने तीनों स्वीकार कर लिया है. शाकिब पर बुकी से बात करने और उसकी जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप था. शाकिब के लिए प्रतिबंध में एक साल का निलंबन भी शामिल है.इसका साफ मतलब है कि वह अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 29 अक्टूबर 2020 तक बांग्लादेश टीम के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

प्रतिबंध लगाए जाने पर शाकिब ने कहा,” मुझे दुख है कि जिस खेल को मैं इतना प्यार करता था उसपर ही प्रतिबंध लगा दिया गया. , लेकिन मैं पूरी तरह इसको स्वीकार करता हूं.मैं अपनी गलती मानता हूं कि मैंने आईसीसी को मैक फिक्सिंग के बारे में जानकारी नहीं दी.”

बैन के बाद शाकिब भारत के खिलाफ सीरीज से तो बाहर हो ही गए हैं साथ ही वह अगले साल इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप से भी बाहर हो गए हैं.

यह था आरोप

दरअसल शाकिब ने दो साल पहले एक मैच में एक सट्टेबाज से बात की थी. इस बात की जानकारी उन्होंने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी से नहीं की थी. बाद में फोन टैपिंग रिकॉर्ड से पता चला तो उनको दोषी माना गया

. उन्होंने हाल में ही इस घटना की बात कबूल की थी. उन्होंने माना था कि बुकी द्वारा संपर्क करने की जानकारी छिपाई गई. इसके अलावा शाकिब हाल ही में एक एबेसेडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े थे. यह भी नियम का उल्लंघन है क्योंकि बीसीबी के नियम के मुताबिक राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago