ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट मे युवराज के शतक से अंशुल क्रिकेट एकेडमी फाइनल मे

पटना। क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अंशुल क्रिकेट एकेडमी और जगुआर क्रिकेट एकेडमी के बीच रविवार को खेला गया। जिसमें अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 196 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर जगुआर ने अंशुल क्रिकेट एकेडमी पहले बैटिंग करने को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंशुल ने युवराज के शानदार 126 रन की मदद से 25 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन बनाये। जवाब में जगुआर की टीम 15.4 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार स्टेट पैनल अंपायर यतेंद्र कुमार ने अंशुल के युवराज को प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

अंशुल क्रिकेट एकेडमी— 25 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन, युवराज 126, सुधांशु 37, हर्षित 28, साहिल 27, अतिरिक्त 30, विकेट— सन्नी 03/48, विवेक 02/58, पृथ्वी 01/44
जगुआर क्रिकेट एकेडमी— 15.4 ओवर में 68 रन पर आलआउट, पृथ्वी 15, आदिल राजा 13, अतिरिक्त 24, विकेट— रॉबिन 05/17, अरुण 03/19, हर्षित 02/20

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago