बूढ़ानाथ टाइगर्स बना भागलपुर क्रिकेट लीग चैंपियन

भागलपुर :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को बूढ़ानाथ टाइगर्स ने चंपानगर वॉरियर्स को 53 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।

बूढ़ानाथ टाइगर्स के सचिन कुमार को 62 रन व चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने नवाजा। मैच का टॉस बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीता और पहले वाली बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में सचिन कुमार ने 43 गेंदों पर 6 चौके व 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए। अनुभव ने 29 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। समरजीन ने 22 रन व अमन ने 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में संजय ने दो विकेट, भानु, बिट्टू व भानु ने क्रमश: एक-एक विकेट लिया।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपानगर वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने सर्वाधिक दो चौके व पांच छक्के की मदद से तेज 48 रन बनाए। बादल ने 2 चौके व 2 छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। गेंदबाजी में सचिन कुमार ने चार विकेट, गौरव भारती ने 3 विकेट, रोशन झा, आदित्या व जस्टिन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

विजेता टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल खिलाड़ी कनिष्क सेठ, समाजसेवी बिजय कुमार यादव व बबीता यादव ने विनर ट्रॉफी प्रदान किया। उप-विजेता टीम को भाजपा नेता गौतम कुमार यादव उर्फ बंटी यादव व डाॅ आनंद मिश्रा ने रनर ट्रॉफी प्रदान किया।

टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बूढ़ानाथ टाइगर्स के सचिन कुमार को, बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड चंपानगर वॉरियर्स के कुमार गौरव राज को, बेस्ट बॉलर का अवार्ड गौरव भारती को, बेस्ट फील्डर का अवार्ड आदित्या आनंद को दिया गया। अंपायर की भूमिका मनोज गुप्ता व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर में मो सादिक हुसैन, अनीषा कुमारी, पीएन शेखर व संजीव चौधरी थे।

स्कोरर घर्मजय व अंकित थे। पिच क्यूरेटर हिमांशु राय थे। मौके पर कमल जयसवाल, अनीता सिन्हा, मो चांद, आरके सिन्हा, मनोज सिन्हा, विनय सिन्हा, मो फारूक आजम, मो मेहताब मेहंदी, मो हसन खान, मो जोदत, संदीप मिश्रा, प्रदीप कुमार, अभिनंदन यादव, रूपेश कुमार, संजय साह, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, सुबीर मुखर्जी उर्फ़ मामू, डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, जगदीश शर्मा, करुण सिंह, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago