वर्ल्‍ड कप 2019: हेलमेट पर गेंद लगने से शिखर धवन हुए चोटिल, मुंह से निकल आया खून

Khelbihar.com

लंदन।। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा. मैच से पहले अभ्यास मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए.

बैटिंग कोच संजय बांगड़ उन्‍हें अभ्‍यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच तेजी से उठी और धवन के हेलमेट पर जाकर लगी. वे काफी दर्द में नजर आए. इसके चलते उन्‍हें नेट प्रेक्टिस से हटना पड़ा. वे तुरंत फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के पास गए और उनसे उपचार कराया.

गेंद धवन के जबड़े पर जाकर लगी जिससे उनके होठों से हल्‍का सा खून भी निकल आया. हालांकि चोट गंभीर नहीं थी और कुछ देर बाद हंसते-हंसते मैदान से बाहर जाते नजर आए. खबरों के अनुसार धवन फिट हैं और वे शनिवार को प्रेक्टिस मैच खेल सकते हैं. उनके साथ ही टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और दिग्‍गज एमएस धोनी ने भी अभ्यास किया.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago