यूपी रुद्रांश कप 2019 :- अखिल इंफ्रा क्लब बना चैंपियन।।

Khelbihar.com

लखनऊ : लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं रुद्रांश कप 2019 के फाइनल में अखिल इंफ्रा क्लब ने यूपी टिंबर को 3 विकेट से हरा दिया.।।

टॉस अखिल इंफ्रा टीम के कप्तान हसन अख्तर ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी टिंबर क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 244 रन बनाए यूपी टिंबर की तरफ से करम सिंह ने 131 व विपराज निगम ने 34 रन की पारी की अखिल इंफ्रा क्लब तरफ से अतुल मिश्रा, विकास सिंह अंशुल कपूर ने दो-दो विकेट लिए।

244 रनों का पीछा करने उतरी अखिल इंफ्रा क्लब की टीम ने 38.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 244 रनों के लक्ष्य को हासिल कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया अखिल इंफ्रा क्लब की ओर से उपेंद्र यादव 52, शुभांश 42 तथा विकास सिंह ने 32 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में यूपी टिंबर की तरफ से हसनत तरवा प्रभनूर सिंह ने दो-दो विकेट लिए यूपी टिंबर के बल्लेबाज करण सिंह का उनकी शतकीय पारी के लिए मैन आफ द मैच व प्रभनूर सिंह को मैन आफ द सीरीज चुना गया। बेस्ट बैट्समैन करम सिंह बेस्ट बॉलर चंद्रेश कनौजिया रहे।पूर्व भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago