आईसीसी विश्व कप-2019:- भारत का पहला अभ्यास मैच में आज न्यूजीलैंड से,

Khelbihar.com

लंदन।। भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। यह मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 30 मई से विश्व कप की शुरुआत हो रही है उससे पहले हर टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत को अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

अभ्यास मैच दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। इससे पता चलेगा की टीमें कहां खड़ी हैं साथ ही मुख्य मैचों की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच होने से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितयों में ढ़लने में भी काफी मदद मिलेगी।

भारत नंबर-4 के बल्लेबाज को लेकर चली आ रही टेंशन का भी समाधान ढ़ूंढ़ने की कोशिश करेगा। कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि टीम के पास इस नंबर के लिए कई विकल्प हैं ऐसे में देखना होगा कि कौन इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

दो अभ्यास मैचों में नंबर-4 के लिए टीम प्रबंधन तैयार कर सकता है। वहीं किवी टीम के लिए ये मैच बल्लेबाजों के लिहाज से अहम है। इंग्लैंड में उसके बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं। भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो किवी टीम को तैयारी के लिए पूरी तरह से मुफीद है। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago