विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16:-बिहार के कप्तान आदित्य राज का जलबा 76 रन देकर लिए 7 विकेट,

Khelbihar.com

Patna: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 टूर्नामेंट में गुरुवार को बिहार का मुकाबला त्रिपुरा के साथ हुआ जिसमे बिहार के आदित्य राज ने जो बिहार अंडर-16 टीम के कप्तान है उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेस किया ।।

त्रिपुरा को 184 रनों पर पहले दिन समेट दिया जिसमें अकेले आदित्य राज ने 76 रन देकर कुल सात विकेट लिए,
त्रिपुरा टॉस जीतकर बैटिंग चुना और बिहार के अभिषेक आनंद ने ओपनर बल्लेबाज शुभ्रादीप को आउट कर त्रिपुरा टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद नवरुण और अरजीत ने मिल कर त्रिपुरा की पारी को संभाला और इन दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि इसके बाद आदित्य राज ने त्रिपुरा की पारी को लड़खड़ा दिया  त्रिपुरा की ढहती पारी को सयान और दिपांतु चक्रवर्ती ने मिल कर संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। त्रिपुरा की टीम 67.5 ओवर में 184 रनों पर सिमट गई। दिपांतु ने नाबाद 58, सयान ने 36, सयान दास ने 16, अरजीत ने 39, नवरुण ने 14 रन बनाये।

बिहार की ओर से आदित्य राज ने 76 रन देकर 7, रौशन कुमार सिंह ने 29 रन देकर 2, अभिषेक आनंद ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

बिहार ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 36 रन बना लिये हैं। यश राज सिंह 15 रन बना कर आउट हो चुके हैं। राजपाल चौधरी 13 और दीपेश कुमार गुप्ता बिना खाता खोले विकेट पर टिके हुए हैं। कल मैच का दूसरा दिन है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago