वर्ल्डकप के दौरान अनुष्का को चाय का कप दे रहे थे टीम इंडिया के सेलेक्टर्स-फ़ारुख

Khelbihar.com

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर जमकर हमला किया है. फारुख इंजीनियर ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने सेलेक्टर्स को ‘मिकी माउस सेलेक्शन कमिटी’ बताया है.फारुख इंजीनियर ने कहा, ‘हमारे पास मिकी माउस सेलेक्शन कमिटी है. टीम चयन कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि इसमें कप्तान विराट कोहली की काफी चलती है.’

82 वर्षीय फारुख इंजीनियर ने कहा, ‘सेलेक्टर्स की योग्यता क्या है? सभी ने मिलकर 10-12 टेस्ट मैच खेले हैं. मैं वर्ल्ड कप के समय एक चयनकर्ता को पहचान भी नहीं पाया और पूछा कि यह कौन है, क्योंकि उसने भारतीय ब्लेजर पहना था. वह सभी अनुष्का शर्मा इर्दगिर्द घूम रहे थे.’

एक इंजीनियर ने खोली सेलेक्टर की पोल?

इंजीनियर ने कहा, ‘मैंने किसी से पूछा यह कौन था जिसने भारत का ब्लेजर पहन रखा था, तो उसने बताया कि यह एक सेलेक्टर है. वे सिर्फ विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय के कप दे रहे थे.’फारुख इंजीनियर का मानना है कि चयनकर्ता का पद बड़े नामों को मिलना चाहिए. एमएसके प्रसाद से पहले संदीप पाटिल, श्रीकांत और दिलीप वेंगसरकर जैसे बड़े नाम भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता थे.

ये तीनों खिलाड़ी 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे. फारुख इंजीनियर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दिलीप वेंगसरकर का कद का इंसान चयन समिति में होना चाहिए.’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

24 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago