Gaya:: गया जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को एक पत्र लिखा जिसमे उन्होंने कहा है कि गया जिला क्रिकेट संघ के सचिव और संयुक्त सचिव का कार्यकाल खत्म हो गया है तथा एक आम सभा बैठक भी बुलाया गया है इस विषय को लेकर
उपाध्यक्ष रेणुका ने अपने पत्र में लिखा है :-निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं रेणुका पालित , उपाध्यक्ष , गया जिला क्रिकेट संघ । स्वर्गीय विष्णु कुमार सिंह अध्यक्ष ( गया जिला क्रिकेट संघ ) के मरणोपरांत । वर्तमान में अध्यक्ष के प्रभार में हूँ । श्रीमान से निवेदन पुर्वक कहना है कि 2016 – 2017 में मेरे साथ सचिव के पद पे संजय कुमार सिंह एवं सहायक सचिव मुकेश प्रसाद सिन्हा थे .
उसके पहले 2013 – 2014 , 2014 – 15 एवं 2015 – 16 में सालिगराम प्रसाद सिंह सचिव के कार्यकाल में दोनों संजय कुमार सिंह सह सचिव एवं मुकेश प्रसाद सिन्हा संयुक्त सचिव के पद पे कार्यरत थे । जिसका प्रमाण आप मिनट बुक एवं उस समय के बिहार क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा से जानकारी ली जा सकती है । अतः ये दोनों मुकेश प्रसाद सिंह एवं संजय कुमार सिंह 2013 से अब तक लगातार गया जिला क्रिकेट संघ असोसिएशन से जुड़े हुए हैं , सचिव एवं सह सचिव के पद पे । और इन दोनों का लगातार 6 वर्षों से अधिक का कार्यकाल हो चुका है
अतः ये दोनो पे 6 वर्षों के उपरांत तीन वर्षों का कूलिंग पीरियड इन दोनों पे लागू होता है । इस प्रकार ये दोनों अयोग्य घोसित हो गये हैं । अतः श्रीमान को सूचित करना चाहती हूं कि इन नियमो को लागू करने के लिए वार्षिक आम बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है नवंबर 2019 महीने के मध्य तक
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…