Patna:: सभी जिलों के सम्मानित सचिव महोदय के सूचनार्थ पटना: कूच बिहार U-19 चार दिवसीय टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 4 नवम्बर से जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया गया है।
इस ट्रायल प्रक्रिया में सभी जिलों से तीन से पांच खिलाड़ियों को शामिल किया जाना है। तीन खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज और एक आॅल राउंडर/ विकेट-कीपर, तथा पांच खिलाड़ियों में दो बल्लेबाज, दो गेंदबाज और एक आॅल राउंडर/ विकेट-कीपर को (प्रदर्शन के आधार पर) जिलों से अनुशंसित किया जाएगा ।
इस ट्रायल प्रक्रिया में उन 33 खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनका चयन पूर्व में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा किया जा चुका है । इन 33 खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा । सभी जिलों से खिलाड़ियों के नाम तीन नवंबर के संध्या 4 बजे तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मेल bcatrial2019@gmail.com पर भेज दिया जाए।
जिलों से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर, ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का नाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के website पर तीन नवंबर को संध्या छह बजे तक प्रदर्शित कर दिया जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…