विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार की पारी 178 पर सिमटी,अभिषेक आनंद अर्दश्तक से चुके,

Khelbihar.com

पटना। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे विजय मर्चेंट U-16 टुर्नामेंट में बिहार पहली पारी में 178 रन पर सिमट गयी.  आसाम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर एक  रन बना किया है.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक आनंद की 44 रनों की पारी के बदौलत मैच के पहले दिन हीं बिहार की पूरी टीम 178 के स्कोर पर आल आउट हो गयी.  एक समय बिहार के छह विकेट 72 के स्कोर पर गिर गए . मगर सातवें विकेट के लिए अभिषेक और आदित्य के के बीच हुई अर्ध शतकीय साझेदारी ने बिहार टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुचाया.

बिहार की ओर से यश राज भी आज नहीं चले और 19 के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे. बिहार की ओर से रौशन कुमार और आदित्या ने 22-22  रनों की उपयोगी पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में राज पल 5 , दीपेश गुप्ता एक , अनिमेष 12, सौरव कुमार 16 , हर्षित आनंद 10 रनों का योगदान दिए , जबकि वासुदेव और रौशन सिंह अपना खाता नहीं खोल पाए. असम की ओर से निशांत ने 4, मयूख ने 3 , करुनाकर ने 2 और रंजन ने एक विकेट लिए.

 पहली पारी में असम की शुरुआत भी काफी ख़राब रही, असम का पहला विकेट शून्य के योग पर गिर गया. रौशन सिंह ने आर्यन कश्यप के शून्य पर एल वी डब्लू आउट कर दिया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर एक रन बना चुकी है . असम के अर्नव बोरा शून्य और निशांत सिंघानिया एक रन पर खेल आरहे है . कल मैच अक दूसरा दिन है.   

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago