वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19:- बड़ौदा ने बिहार को 3 विकेट से हराया।,

Khelbihar.com

पटना। वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में बड़ौदा से हार का सामना करना पड़ा। बिहार को इस मैच में 3 विकेट से मात मिली। आज की इस हार का अफसोस बिहार टीम को जरूर रहेगा। खास थोड़ा रन और होता तो बिहार टीम जीत हासिल कर सकती थी।  इस मैच में बिहार के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया पर लक्ष्य काफी छोटा था इसीलिए वे निराश हो गए। 

वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग स्टेज में बिहार ने कुल सात मैच खेले जिसमें से चार में जीत मिली और तीन में हार। बिहार ने सौराष्ट्र को 62 रन, ओड़िशा को 37 रन, केरल को 4 विकेट और असम को एक विकेट से पराजित किया। बिहार को बड़ौदा ने 3, हिमाचल प्रदेश ने 7 और जे एंड के ने 6 विकेट से पराजित किया। 

गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बिहार ने 49 ओवर में सभी विकेट 99 रन बनाये। यानी बिहार के खिलाड़ियों ने प्रति ओवर दो रन बनाये। बिहार के टॉप के छह बल्लेबाज मात्र 51 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। शुक्र मनायें अनुज राज और परमजीत सिंह ने कुछ रन बना लिये वरना पारी और पहले सिमट जाती।

शिवम कुमार ने 9, पीयूष कुमार सिंह ने 6, बलजीत सिंह बिहारी ने 9, आकाश राज ने 1, मुन्ना कुमार ने 1, शशांक उपाध्याय ने 9, सूरज राठौर ने 13, सूरज कश्यप ने 1, परमजीत सिंह ने 14, अनुज राज ने नाबाद 23, नवीन कुमार ने 2 रन बनाये। बड़ौदा की ओर से महेश ने 2, आशुतोष दास ने1, मल्हार ने 3, अर्चन कोठारी ने 2 विकेट चटकाये। 

जवाब में बड़ौदा को इस छोटे से लक्ष्य को पाने में पसीना आ गया। शुरुआत तो उसकी अच्छी रही। सलामी जोड़ी के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। 63 रन पहला विकेट सूरज राठौर ने हिस्सा लिया। इसके बाद 30 रन के अंदर छह विकेट और बिहारी गेंदबाजों ने चटका दिये पर बड़ौदा को जीत से नहीं रोक पाये। बड़ौदा ने 33.1 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।  बड़ौदा की ओर से किनित पटेल ने 24, अथर्व ने 34, शाश्वत ने 17 रन बनाये। बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 23 रन देकर 2, सूरज कश्यप ने 32 रन देकर 3, सूरज राठौर ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago