पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित वूमेंस अंडर—15 वनडे क्रिकेट में बिहार ने सौराष्ट्र को 10 विकेट से हराया। अबतक खेले गए पांच मैचों में बिहार की यह दूसरी जीत है। इससे पहले बिहार ने सिक्किम को 204 रन के अंतर से हराया था।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन बिहार के गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। महज 24.4 ओवर में सौराष्ट्र की पूरी टीम 64 रन पर आलआउट हो गई। सौराष्ट्र के लिए सर्वाधिक प्रियांशी नाकर ने 25 व अंचिका ने 18 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरा अंक टीम के लिए नहीं जुटा पाया।
बिहार के लिए नैंसी कुमारी ने 6.4 ओवर में 20 रन खर्च कर चार विकेट, काजल कुमारी ने 7 ओवर में 22 रन खर्च कर दो विकेट लिए। तो सागरिका कुमारी व आकृति यादव को भी एक—एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम ने लक्ष्य को गीतांजलि रानी के नाबाद 25 व रितिका के नाबाद 28 रन की मदद से बिना किसी नुकसान के 11.4 ओवर में हासिल कर लिया।
सौराष्ट्र— 24.4 ओवर में 64 रन पर आलआउट, प्रियांशी नाकर 25, अंचिका 18, काजल कुमारी 2/22, सागरिका 1/10, आकृति यादव 1/11, नैंसी कुमारी 4/20
बिहार— 11.4 ओवर में बिना किसी नुकसान 66 रन, गीतांजलि रानी नाबाद 25, रितिका नाबाद 28
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…