राजहंस क्लब को पराजित कर ठाकुरगंज सीसी सीनियर किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मे।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 ए डिविजन का आज तीसरा क्वाटर फाइनल राजहंस क्लब बनाम टीसीसी सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।

जिसमें राजहंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए जिसमें विशाल ने 35 रन एवं आकाश में 17 रनों का योगदान दिया वही टीसीसी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहनावाज ने चार विकेट एवं विक्की ने 3 विकेट हासिल किया।

117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी सीनियर 20.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें प्रिंस ने 36 रन एवं विक्रम ने 19 रनों का योगदान दिया वहीं राजहंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 3विकेट आकाश में 1 विकेट हासिल किया।

4 विकेट लेने वाले शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच पुरस्कार किशनगंज आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनू के सौजन्य से कप दिया गया जिसे जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी विजेंद्र कुमार ने मेन ओफ द मैच को देकर सम्मानित किया । आज के अंपायर थे बंटी साह एवं नवजैस, स्कोरर थे आसिफ।बीर रंजन संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago