Khelbihar.com

पटना : सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पहले दिन चंडीगढ़ ने बिहार पर आठ रनों की बढ़त हासिल कर ली है । चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम 51.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई । उसकी ओर से सर्वाधिक विभूति भास्कर ने 60 रन बनाए । पवन कुमार ने 39 रन का योगदान दिया । चंडीगढ़ की ओर से युवराज चौधरी ने पांच विकेट लिए ।

जवाब में चंडीगढ़ ने दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बना लिए हैं । जगमीत सिंह ने 56 और संयम सैनी ने 45 रन बनाए । भगवेंद्र लाठेर दो और अक्षित राणा शून्य पर खेल रहे थे । बिहार की ओर से कप्तान सचिन कुमार सिंह ने दो, अपूर्वा आनंद और विकास झा ने 1-1 विकेट लिए .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago