Arwal,:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए एलिमिनेटर मुकाबले में तक्षशिला ने आर ए एस को 52 रनों से पराजित कर दिया।
आज सुबह आर ए एस के कप्तान जितेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तक्षशिला ने कप्तान अमन राज के शानदार 77 रनों (82 गेंद) के बदौलत 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रनों के स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा राकेश कुमार 39, अतुल विजय ने 23 तथा नीतीश कुमार ने 21 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 19 रन मिला। गेंदबाजी में देवेंद्र तथा कप्तान जितेंद्र ने 3 – 3 सफलता हासिल की। राहुल कुमार तथा राहुल सिन्हा को भी 1- 1 विकेट लिए।
जबाव में खेलने उतरी आर ए एस ने धमाकेदार शुरुआत की और 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 52 रन बना डाले। छठे ओवर में अतुल ने प्रवीण 28 रन को आउट किया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और पूरी टीम 28.5 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई। प्रवीण के अलावा शुभम ने 17, जितेंद्र ने 17, राहुल ने 15 तथा गुलशन ने 15 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में अतुल विजय ने 5 सफलता हासिल की। इसके अलावा आशुतोष रंजन ने 3, सौरभ एवं हिमांशु ने 1 – 1 विकेट चटकाए। अतुल विजय को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मैच में निर्णायक की भूमिका आलोक कुमार एवं दीपक कुमार ने निभाई। इस मौके पर गोवर्धन धारी शर्मा, अभिमत नारायण, ओमप्रकाश कुमार, लव कुमार, राम रमैया आदि मौजूद रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…