कराटे

सीनियर बेसबॉल ने की नवमनोनित सचिव मधु शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात, दी बधाई

PATNA 05 जुलाई: राज्य के सीनियर बेसबॉल खिलाड़ियों ने सोमवार को बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के नवमनोनित सचिव मधु शर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

शिष्टाचार मुलाकात में राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार, विपिन कुमार, रवि राय, राजेश कुमार चिंटू, अमिताभ कुमार, प्रमोद कुमार शामिल थे। इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा और कोषाध्यक्ष रूपक कुमार भी मौजूद थे।

इस मुलाकात के दौरान बिहार में बेसबॉल के विकास को लेकर बहुत चर्चा हुई। सचिव मधु शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा कि बिहार में बेसबॉल के विकास के गति हमें तेजी लानी है जिसमें आप सबों का सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ आपसबों के सुझावों पर पहले भी विचार करता रहा है और आगे भी आपके सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास करेगा। आप सबों से हमें पूरा सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है।

नेशनल प्लेयर विजय कुमार ने बताया कि बिहार में अब बेसबॉल तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि नई कमेटी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की भागीदारी नेशनल फेडरेशन में है जिसके कारण हमें ऑल इंडिया फेडरेशन से काफी सहयोग मिलेगा।

राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी बिहार को मिलेगी जिसका हम सब मिल कर बेहतर आयोजन करेंगे। राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन होने से खेल का माहौल बनेगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी बेहतर तरीके से होंगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago