पटना, 6 जुलाई। आगामी 10 जुलाई को राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की विशेष आमसभा की बैठक आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सभी जिला यूनिट समेत संबंद्ध सारी इकाईयों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि इस बैठक के दौरान राज्य में बेसबॉल के विकास की गति को तेज करने की रुपरेखा तैयार की जायेगी। स्कूल से लेकर जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग समेत कई अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि संघ का मकसद है कि इस खेल का प्रसार हर जिले में हो। खास कर स्कूल और कॉलेजों में इसका प्रसार किया जाए ताकि प्रतिभाएं उभर कर आएं।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सत्र का वित्तीय लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष रुपक कुमार रखेंगे। इस बैठक के दौरान विशेष रूप मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा, संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और एलएमसी ग्रुप की निदेशिका मीनू सिंह उपस्थित रहेंगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…